Advertisement

चौथे दिन बदलो बिहार न्याय यात्रा सौ किलोमीटर की दूरी तय की गयी पदयात्रा

बदलो बिहार न्याय यात्रा में बिजली, हेंगौली और धोई में जनसंवाद

एस. पी. सक्सेना/दरभंगा (बिहार)। भाकपा माले का बदलो बिहार न्याय यात्रा 19 अक्टूबर की सुबह दरभंगा जिला के हद में गैरपुर, लोआम, जीबछ घाट, बिजली, खरथुआ, भवानीपुर, इस्लामपुर होते हेंगौली गांव पहुंचा। यहां उपस्थित सैकड़ों दलित, गरीब, मजदूर और किसानों ने माले दल का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित जन संवाद को संबोधित करते हुए माले पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा की नीतीश सरकार वेंटीलेटर पर है। राज्य में शराब माफियाओं, अपराधियों और अफसरों का राज चल रहा है। इसको बदलने के लिए ही राज्य भर में हजारों किलोमीटर की यात्रा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र की पदयात्रा आज सौ किलोमीटर की सीमा पार कर लेगी।

उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को पोलो मैदान के प्रेक्षागृह में आयोजित मिथिला विकास सम्मेलन में बंद मिलों के सवाल को मजबूती से उठाया जाएगा। रैयाम चीनी मिल के पुनरुद्धार के सपने के साथ भाजपा-जेडीयू ने बड़ा खिलवाड़ किया है। गरीबों को गरीबी का आय प्रमाण पत्र, 2 लाख रुपए की।

सहायता और दलित-गरीबों के वास आवास का सवाल को लेकर सरकार की वादा खिलाफी को लेकर बड़े आंदोलन का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट को जनता ने खारिज कर दिया है।

मौके पर भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि कल दरभंगा में बड़ा समागम होगा। पदयात्रा के समागम के बाद पटना में आयोजित आगामी 27 अक्टूबर के न्याय सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। मौके पर बोलते हुए आइसा के राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत ने कहा कि मिथिला के विकास के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना जरूरी है।

सभा को उपरोक्त के अलावे मदनचंद झा, श्याम पंडित, अशोक पासवान, पप्पू खान, शनिचरी देवी, रौशन यादव, लोकेश राज, केशरी यादव, पप्पू पासवान, दीपक, रूपक, मयंक कुमार आदि ने संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *