Advertisement

बीओआई गुआ शाखा में सहायक प्रबंधक जय प्रकाश ने दिया योगदान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बैंक ऑफ इंडिया गुआ शाखा में बतौर सहायक प्रबंधक जय प्रकाश ने योगदान दिया। सहायक प्रबंधक बोकारो जिला के हद में कसमार शाखा के अलावा
गिरिडीह जिला के हद में डांडीडीह शाखा के मकडीहा बगोदर के पश्चात जमशेदपुर शाखा में सेवारत रहे है।

ज्ञात हो कि, प्रोवेशनर की परीक्षा उत्तीर्ण सहायक प्रबंधक जय प्रकाश ने गुवा में योगदान देने से पूर्व बोकारो जिला में लिपिक के पद पर 4 वर्ष कार्यरत रहने के उपरांत 9 वर्ष तक बतौर अधिकारी बैंक ऑफ इंडिया में सेवा दे चुके हैं।

सहायक प्रबंधक जय प्रकाश ने 17 अक्टूबर को एक भेंट में बताया कि वर्तमान में सतत प्रयास व मेहनत से इस बैंक को एक अति आधुनिक उत्कृष्ट श्रेणी का सेवा देने वाला बैंक बनाने के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा। वे मूलतः बिहार के गया के रहने वाले हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *