Advertisement

दानोत्सव के तहत आर्या स्टील ने वृद्धाश्रम को दिया दान

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। क्योंझर जिला के हद में जोड़ा प्रखंड के बड़बिल तहसील अंतर्गत मटकमबेड़ा स्थित आर्या स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी द्वारा बीते 13 अक्टूबर को एक चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जैसा कि उक्त कंपनी हर साल यह त्योहार मनाती रही है। इस साल भी कंपनी इसे अनोखे तरीके से मना रही है। इस साल कंपनी जरूरतमंद बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं को सहयोग कर रही है।
जानकारी के अनुसार आर्य ग्रुप फाउंडेशन के कर्मचारी बीते 13 अक्टूबर की सुबह जोड़ा नगर पालिका के बचु हाटिंग स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां रहने वालों से मिले और उनका हालचाल जाना।

इसके साथ ही उन्होंने दान उत्सव के अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गो के लिए विभिन्न दैनिक आवश्यकताओं की चीजों का वितरण भी किया। बुजुर्गो को उनके कपड़े और अन्य सामान की सुरक्षा के लिए एल्यूमीनियम के बक्से, बेड शीट, तकिए, फल और बिस्कुट वितरित किए।

इस अवसर पर आर्य स्टील के ऑपरेशंस हेड डॉ चैतन्य चरणगिरि, एचआर हेड डॉ प्रद्युम्न विद्याधर, स्वाति सूरज प्रसाद, परचेज हेड मध्या सिंह, सिक्योरिटी ऑफिसर चीफ अनिल मिश्रा, अकाउंट्स हेड ब्रह्मानंद ओझा, मैनेजर कॉरपोरेट अफेयर्स विभूति भूषण मोहंती, आदि।

सीएसआर सुकांत उपाध्याय, अजीत प्रताप सिंह, सुरक्षा प्रमुख आनंद कोविन्द मौजूद थे। बुजुर्गो ने कंपनी के अधिकारियों को साधुवाद दिया तथा कहा कि कंपनी का हमारे प्रति प्यार हमेशा बना रहे। साथ हीं कंपनी का समुचित विकास संभव हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *