Advertisement

एकेजेकेएस और एजेकेएस का केंद्रीय सम्मेलन 20 को होगा-आजसू

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ और अखिल झारखंड श्रमिक संघ सम्मेलन में आएंगे सुदेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आजसू नेता व् अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा ने प्रेस को बताया कि 20 नवंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो के करगली महिला मंडल में आयोजित होने वाला यूनियन का केंद्रीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसमें कोयला मजदूरों और विस्थापितों के हक और अधिकार के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार व कोल इंडिया 11वां वेतन समझौता को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे मजदूरों को हड़ताल के लिए तैयार रहना होगा। केंद्र और कोल इंडिया प्रबंधन की नीतियों के कारण कोयला उद्योग के सामने अस्तित्व का संकट आ गया। खदाने निरंतर बंद की जा रही है। सीसीएल के सभी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कर्मी एवं मजदूर शामिल होंगे। सम्मेलन कई मायनो में नया इतिहास रचेगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी, महासचिव डीके राय सहित यूनियन के सभी क्षेत्र के शाखा सचिव और शाखा अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

मौके पर ढोरी क्षेत्र के अध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी व नरेश महतो, कथारा क्षेत्र के सचिव सचिन कुमार सहित आजसू नेता दीपक महतो, जितेश कुमार, महेश देशमुख, जसवंत कुमार, शंकर गिरी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, वीरू हरि, शक्ति प्रसाद महतो, पप्पू सिंह, नरेश महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *