Advertisement

आजसू विधानसभा प्रभारी मंगल सुरेन बनाये गये पार्टी के केंद्रीय सचिव

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। आजसू पार्टी का जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बालिझरण दुर्गा पंडाल में नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष शनि लोहार एवं सारंडा प्रखंड अध्यक्ष वीरू सोनार के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में नोवामुंडी प्रखंड कमिटी एवं सारंडा प्रखंड कमिटी के द्वारा जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सुरेन को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो द्वारा केंद्रीय सचिव नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन और स्वागत किया। इस बैठक मे भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर केंद्रीय सचिव मंगल सुरेन ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

उक्त बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक कर यह निर्णय लिया कि आगामी जनवरी माह में सारंडा क्षेत्र के बंद लौह अयस्क खदानों को खुलवाने हेतु प्रखंड कमिटी नोवामुंडी प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

आगामी जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में सभी प्रखंडों मे ग्राम प्रमुख सम्मलेन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से अनुपमा गोच्छाईत को अखिल झारखंड महिला संघ का प्रखंड अध्यक्ष चयन किया गया। मौक़े पर आजसू पश्चिमी सिंहभूम जिला सचिव राकेश राउत, छात्र संघ जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, एससी महासभा प्रखंड अध्यक्ष अरुण करुवा, सचिव नंदन करुवा, उपाध्यक्ष संतोषआदि।

करुवा, श्रमिक संघ अध्यक्ष वीर करुवा, उपाध्यक्ष विजय दास, बापी करुवा, सारंडा प्रखंड प्रभारी तापस दास, एसटी महासभा सारंडा प्रखंड अध्यक्ष विजय बिरहोर, बालिझरण पंचायत समिति सदस्य सतीश ठाकुर, श्रमिक संघ कोषाध्यक्ष महेंद्र मिंज, अल्पसंख्यक सारंडा अध्यक्ष सहबाज आलम, अतुल नायक, तिरिया गोमा, सुरेन, हरिओम पोद्दार, कालीचरण पान, अविनाश वर्मा, रितेश्वर प्रसाद, शेखर ठाकुर सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *