धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में कोनार डैम में डीवीसी विस्थापित एवं समन्वय स्थानीय समिति का बेमियादी धरना प्रदर्शन बीते 10 नवंबर को समझौते के उपरांत समाप्त हो गया। बैठक में डीवीसी प्रबंधन और विस्थापितों में सहमति बनी। इसके बाद धरना समाप्ति की घोषणा की गयी।
जानकारी के अनुसार समझौता के लिए डीवीसी प्रबंधन की ओर से डीवीसी बोकारो थर्मल सह कोनार के डीजीएम नीरज सिन्हा, एस ई (सी) अजय कुमार तथा एसडीआई पवन कुमार सामिल थे। इसमेंं डीवीसी प्रबंधक के अधिकारियों की ओर से विस्थापितों को लिखित आश्वासन दिया गया कि माँग के कुछ बिंदुओं को मुख्यालय स्तर पर तय होना है।
जिसके लिए माँग पत्र को संलग्न करते हुए अग्रेषित किया जायेगा। वहीं कुछ मांगे कोनार परियोजना स्तर पर तय होना है जिसे उचित विचार के बाद पूरा किया जायेगा। इस समझौते में विस्थापितो का कहना है कि समझौता बहुत जल्दी कराया गया, जिसके कारण मांग जल्द से जल्द पूरा नहीं हुआ तो पुनः आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। सहमती से पहले धरना समाप्ति की घोषणा की गई।
धरना समाप्ति कराने में विस्थापित एवं समन्वय स्थानीय समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, महमूद आलम, नुनु गोपाल इत्यादि भारी संख्या में विस्थापित रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply