Advertisement

अभिनेता देशमुख ने अपने भाई के लिए किया प्रचार

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। अभिनेता रितेश देशमुख ने लातूर में अपने भाई और कांग्रेस उम्मीदवार धीरज देशमुख के लिए प्रचार किया। अपने भाई के लिए वोट मांगते हुए रितेश देशमुख ने कहा कि भगवान कृष्ण ने कहा है कि कर्म ही धर्म है जो इंसान ईमानदारी से काम करता है वहीं धर्म है और जो लोग काम नहीं करते उन्हें धर्म की जरूरत होती है। उन्होंने लातूर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा” जो कहते हैं धर्म खतरे में है” वो लोगों में फुट डालने का प्रयास करते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कई सेलिब्रिटीज अलग-अलग राजनीतिक दलों के लिए प्रचार कर रहे हैं। वहीं, कई कलाकारों के फैमिली मेंबर्स भी इस बार चुनावी मैदान में खड़े हैं। इसी बीच अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने छोटे भाई और कांग्रेस उम्मीदवार धीरज देशमुख के लिए प्रचार किया।

रविवार को रितेश देशमुख अपने भाई धीरज के लिए प्रचार करने लातूर पहुंचे थे। धीरज देशमुख को कांग्रेस की ओर से लातूर से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने उनके खिलाफ रमेश कराड को मैदान में उतारा है। रितेश देशमुख ने भगवान कृष्ण का जिक्र करते हए अपने भाई के लिए वोट मांगे। रितेश देशमुख ने कहा,”भगवान कृष्ण ने कहा है कि कर्म ही धर्म है, जो इंसान ईमानदारी से काम कर रहा है वहीं धर्म कर रहा है और जो लोग काम नहीं करते उन्हें धर्म की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा, उन से कह दो कि वो पहले विकास की बात करें, हम अपने धर्म की रक्षा कर लेंगे। अभिनेता रितेश देशमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,” देश के शिक्षित यूथ के पास नौकरियां नहीं हैं और उन्हें नौकरियां देना सरकार की जिम्मेदारी है। हां, किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य नहीं मिल रहा है।”बता दें कि 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को महाराष्ट्र में मतदान होना है।

Tegs: #Actor-deshmukh-campaigned-for-his-brother

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *