Advertisement

अभिनेता अरविंद पांडेय हिंदी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त, करेंगे भोजपुरी फिल्म में इंट्री

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। अभिनेता अरविंद पांडेय इन दिनों हिंदी फिल्म बेटी सौभाग्य से होती है की शूटिंग में व्यस्त है। वे जल्द ही एक भोजपुरी फिल्म भी करने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश के चंदौली के विभिन्न खूबसूरत लोकेशंस पर इस फिल्म की शूटिंग पिछले कई दिनों से लगातार जारी हैं। अभिनेता अरविंद ने बताया कि बनारस का लोकेशन बहुत ही आकर्षक और लुभावने हैं। इसकी खूबसूरती और सुंदरता के चर्चे की वजह से टीम यहां शूटिंग कर रहीं है।

इस फिल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार अरविंद का है, जो फैमिली ड्रामा लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अरविंद दो नायिकाओं के साथ प्यार मोहब्बत करते नजर आयेंगे। पत्नी और प्रेमिका की भूमिका में दो नायिका दिखेंगे।

इससे पहले भी अरविंद की कई फिल्में आ चुकी हैं। निर्देशक अनिल राज के निर्देशन में फिल्मांकन किया जा रहा है। जिन्होंने पहले भी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द पांडेय, इच्छा सिंह, संगीता तिवारी, मीनाक्षी सिंह, अवधेश उज्जेन (मुखियाजी), संजय कुमार, सुमित शाह, अंजू मखसोधन, प्रिया मोनू सिंह, शमशाद, आर्दश एवं अन्य हैं। फिल्म में भरपूर कॉमेडी, फैमिली ड्रामा है, जो मनोरंजक व पारिवारिक है।

जय मां गंगा फिल्म के बैनर तले बन रही इस हिंदी फिल्म के निर्माता डॉ लकी एवं अनु निषाद, निर्देशक अनिल राज, सहायक निर्देशक अनुरोध गुप्ता, डीओपी छोटू बाबा, लेखक अरविन्द यादव और प्रचारक युधिष्ठिर महतो हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *