Advertisement

नप के वार्ड 22 में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 पटेल नगर स्थित मंचमुखी महाविर मंदिर समीप 14 दिसंबर को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, बीडीओ मधु कुमारी, सीओ संजीत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुम्भकार, निवर्तामन नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया आदि ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में कृषि पशुपालन, किसान क्रेडिट कार्ड, दीदीयों को पहचान पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, कंबल वितरण, धोती साड़ी तथा साइकिल वितरण योजना का लाभ लाभूकों को दिया गया। साथ ही कुल 18 विभाग के लाभूकों के बीच परिसंपत्ती का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में आसपास के रहिवासियों की भीड़ मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *