Advertisement

मालगाड़ी से टकराकर एक अधेड़ की मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के बोकारो थर्मल-गोमियां स्टेशन के बीच मालगाड़ी से टकरा कर एक अधेड़ की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अत्यं परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक स्वांग हजारी रहिवासी महेंद्र रविदास बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र रविदास 18 अक्टूबर की अहले सुबह लगभग पांच बजे गोमियां-बोकारो थर्मल रेल खंड पर शौच के लिए गया था। इसी दौरान अप और डाउन दोनों ट्रैक पर एक मालगाड़ी और चार बोगियों वाली इंस्पेक्शन ट्रेन एक साथ गुजर रही थी। इसी क्रम में महेंद्र चपेट में आ गए और पोल संख्या 44/31 और 44/33 के बीच टकरा गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि उक्त रेल हादसे के कारण शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे पहचान करना कठिन हो गया था। बाद में ग्रामीणों और परिजनों ने महेंद्र रविदास की पहचान उसके कपड़ों के आधार पर की।

वही इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और छह पुत्रियों के अलावा एकमात्र पुत्र मुकेश राम को छोड़ गए हैं, जो मुंबई में काम करता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही हजारी पंचायत की मुखिया तारामणि देवी, स्वांग के पूर्व मुखिया चंद्रदेव पासवान, आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, ग्रामीण सुंदर लाल राम, गब्बर राम, शंभू राम, राजेंद्र राम, राजू राम और अन्य मौके पर पहुंचे।

सूचना पाकर गोमियां जीआरपी थाना प्रभारी भीम राम और गोमियां थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *