सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में 29 जून से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना सहित सभी पेंशनधारियों का सत्यापन किया जा रहा है।

गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में पेंशनधारी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई। पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने लाभुकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन कराने में सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य सभी पेंशनधारियों का समय पर सत्यापन सुनिश्चित कर योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना है। पंचायत प्रशासन ने जिन लाभुकों का सत्यापन अभी शेष है, उनसे दूसरे दिन शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना सत्यापन अवश्य कराने की अपील की।
![]()













Leave a Reply