Advertisement

आने वाले समय में महिलाएं भारत का नेतृत्व करेंगी-गिरजा

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा फुसरो नगर महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक 26 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में नावा खाली दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। अध्यक्षता वीणा देवी तथा संचालन सुमन कुमारी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा बोकारो जिला महिला मोर्चा (BJP Bokaro district Mahila Morcha) के अध्यक्ष गिरजा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुआई में सरकार और संगठन में महिलाओं को लगातार सम्मान दिया जा रहा है। नए भारत में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ किया है कि आने वाले समय में महिलाएं भारत का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां बिना मांगे नेतृत्व दिया जाता है। फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष वीणा देवी ने कहा कि भाजपा संगठन में पहले ही महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है।

भाजपा सरकारों ने निकाय व पंचायतों के चुनावों में 50 फीसदी आरक्षण दिया है। मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह और स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार कह रहे हैं कि महिलाओं की भागीदारी बराबर होनी चाहिए। नूपुर देवी ने कहा कि केंद्र सरकार की महिला उत्थान की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिल रहा है।

पार्टी महिलाओं को समर्थ बना रही है। उन्होने कहा कि समाज की सेवा करना ही पार्टी का सबसे बड़ा एजेंडा है। चुनाव जीतकर सत्ता में आना मुख्य प्रयोजन नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का जीवन सरल, सक्षम हो और वे उन्नति करें, इसके लिए भाजपा संगठन लगातार काम कर रहा है।

धन्यवाद ज्ञापन मुस्कान कुमारी ने किया। मौके पर दयानंद वर्णवाल, नवल किशोर सिंह, राधा देवी, शंकर सिन्हा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *