Advertisement

पूर्व सांसद ने किया हाई टेक फायवर शोरूम का शुभारंभ

फुसरो बाजार में व्यापार बढे और लोग तरक्की करे-रबींद्र

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में जागृत फुसरो मेन रोड स्थित पुराना वीडियो ऑफिस (Old Vedio Office) के समीप 26 अक्टूबर को हाईटेक फाइबर शोरूम का उद्घघाटन पूर्व सांसद रबींद्र कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे ने कहा हम चाहते हैं कि फुसरो बाजार में इसी तरह दुकान खुलती रहे और व्यापार बढ़े औऱ मेरा फुसरो बाजार और तरक्की करें।साथ ही दुकानदारों को उचित मूल्य पर समान की बिक्री करने हेतु निवेदन किया।

उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में अपने ग्राहक का ध्यान रखते हुए कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करे। उद्घघाटन के पश्चात लोगों की समस्याएं को जाने और उनके समाधान हेतु उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

उपस्थित शोरूम के प्रोपराइटर मंटू खान ने बताया कि हमारे यहां अलमीरा, कुर्सी आदि सामान उचित दाम पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। असगर खान ने दुकान पहुंचे सभी को शुभकामनाएं तथा बधाइयां दी।

इस मौके पर झामुमो नेता भोलू खान, मदन महतो, दीपक महतो, कामता प्रसाद सिंह, झलन सिंह, मोहम्मद इलियास हुसैन, दीपक सिंह, डीजे सिंह, अज्जू खान, अतीक खान, हाशिम खान, बदरे आलम, मोहम्मद आजाद सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *