Advertisement

भव्य तरीके से किया गया सतर्कता जागरूकता का उद्घघाटन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर तथा सीसीएल (CCL) मुख्यालय रांची के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमित कुमार सिन्हा (Sumit Kumar Sinha) के मार्गदर्शन में 26 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र के सभी परियोजना एवं इकाई में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई गयी। ज्ञात हो कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2021 का आयोजन 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किया जा रहा हैं। इस वर्ष का विषय “स्वतंत्र भारत @ 75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता; Independent India @ 75: Self Reliance with Integrity” रखा गया है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2021 का प्रारंभ 26 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से सत्यनिष्ठा सपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यालयों में पोस्टर एवं बैनर द्वारा सतर्कता जागरूकता एवं सत्यनिष्ठा से कार्य करने से संबधित श्लोगन लिखे पोस्टर लगाया गया।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के पंजाबी ने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार को तब और बढ़ावा मिलता है, जब लोग गलत कार्यों को देखकर निगाहें फेर लेते हैं। सामान्य भाव की तरह अपने काम में लग जाते हैं। हर व्यक्ति अपने आसपास हो रहे भ्रष्टाचार का विरोध शुरू कर दे तो बड़ा बदलाव खुद आ जाएगा।

मुख्य प्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) एन.के. झा ने कहा कि सतर्कता सप्ताह के लिए सीसीएल कथारा क्षेत्र पिछले तीन सालों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहा है। आशा है कि आगे भी यह प्रदर्शन जारी रहेगा। महाप्रबंधक महेन्द्र कुमार पंजाबी ने आश्वस्त कराया कि कथारा क्षेत्र पूर्व के प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन करेगा।

इस वर्ष सतर्कता सप्ताह के दौरान सतर्कता सपथ, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता के आयोजन की योजना है। इसे लेकर क्षेत्र के सभी परियोजना एवं इकाई में जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा।

इस वर्ष का नोडल ऑफिसर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के सहायक प्रबंधक (सीएसआर) चंदन कुमार को बनाया गया है। इसी क्रम में कथारा क्षेत्र में हरी झंडी दिखाकर ‘सतर्कता जागरूकता रथों’ को ‘स्‍वतंत्र भारत @75: सत्‍यनिष्‍ठा से आत्‍मनिर्भरता’’ के संदेश के साथ रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ अगले एक सप्ताह आसपास के क्षेत्रों में आम जन मानस में जागरूकता बढायेगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के कथारा कोलियरी पीओ कार्यालय, क्षेत्रीय अस्पताल, कथारा वाशरी, स्वांग-गोबिंदपुर परियोजना कार्यालय, जारंगडीह पीओ कार्यालय, खुली खदान कार्यालय, एमआरएस कार्यालय असनापानी, आरआर शॉप आदि कार्यालय परिसरों में अधिकारियों व् कर्मचारियों ने सतर्कता जागरूकता की शपथ ली।

मौके पर कथारा जीएम महेन्द्र कुमार पंजाबी, एन.के. झा, मुख्य प्रबंधक(विद्युत एवं यांत्रिकी) सी सी एल रांची की उपस्थिति में महाप्रबंधक कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारियों की भागीदारी रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *