Advertisement

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में कई खास मुद्दों पर चर्चा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विभागीय निर्देशानुसार पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित राजकीय मध्यविद्यालय में 25 अक्तूबर को विद्यालय प्रबंध समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे।

आयोजित बैठक में नए छात्र-छात्राओं के नामांकन, जिन विद्यार्थियों का बैंक में खाता नहीं है उसका खाता खुलवाने, सभी खातों को आधार से लिंक करवाने, सार्वजनिक स्थल पर दीवाल लेखन, सभी का फोटोयुक्त परिचय पत्र बनवाने संबंधी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

साथ ही आगामी 12 नवंबर से वर्ग 3,5,8 के नास परीक्षा की तैयारी पर भी चर्चा की गई। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कपील देव कपरदार, उपाध्यक्ष गौरी देवी सहित ग्राम प्रधान गौरीनाथ कपरदार, प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार, वार्ड के सुरेश रविदास, बाल सांसद की प्रधान प्रिया कुमारी, आदि।

समिति के सदस्य डोमन रजवार, जुगल रजवार, जयराम टुडू, बंशी मांझी, ममता देवी, उर्मिला देवी, डेजी देवी, संजू देवी, अंजली देवी, शिक्षकों में शैलेश खन्ना, एलडी मुंडा, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर कपरदार, यमुना प्रसाद, दीपक कपरदार, रितेश बर्मन आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *