Advertisement

जयंती पर याद आये शहीद-ऐ-आजम भगत सिंह

संकल्प सभा में कॉ सुरेन्द्र ने कहा भगत सिंह प्रासंगिक थे, हैं और रहेंगे

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। “यदि बहरों को सुनाना है तो आवाज़ को बहुत जोरदार होना होगा। जब हमने बम गिराया तो हमारा धेय्य किसी को मारना नहीं था। हमने अंग्रेजी हुकूमत पर बम गिराया था।

अंग्रेजों को भारत छोड़ना चाहिए और उसे आज़ाद करना चहिये.” ऐसे प्रेरणादायी विचार देकर आजादी की क्रांति की ज्वाला को मुकाम तक पहुंचाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ऐ-आजम सरदार भगत सिंह का जयंती 28 सितंबर को समस्तीपुर जिला (Samastipur District) के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक पर धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर तमाम शहीद स्वतंत्रता सेनानीयों की याद में दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि देने के बाद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव कॉमरेड सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अपने को राष्ट्रवादी कहने वाली मोदी सरकार देश के सरकारी संस्थान एवं धरोहर मसलन रेल, जहाज, बैंक, एलआईसी, एचपीसीएल, कोल इंडिया, लाल कीला आदि को काले अंगेजों के हवाले कर रहे हैं।

ये स्वतंत्रता सेनानियों के स्वराज के सपनों का अपमान है। भारतवासी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगामी चुनाव में ऐसे देश बेचू सरकार को देशवासी सत्ता से बेदखल करके ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह पहले भी प्रासंगिक थे, हैं और रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। संचालन खेग्रामस के प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। मौके पर शंकर सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, अनील सिंह, इस्तेयाक खान, मो. सगीर, मो. गुलाब समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए शहीदे आजम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को छात्रों के सिलेबस में शामिल करने की मांग केंद्र सरकार से की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *