Advertisement

प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारियों की ट्रेनिंग कैंप व्यवहार न्यायालय में आयोजित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं बोकारो प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (District Judge Pradeep Kumar Srivastava) के निर्देशानुसार प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारी की ट्रेनिंग कैंप 28 सितंबर को उप कोषागार एवं तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के मध्यस्थता केंद्र में आयोजित किया गया।

बताते चलें कि बोकारो जिला विधिक सेवा समिति के सचिव लकी सोरेन तिग्गा की अगुवाई में 11 प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारी रश्मि चंदेल, समीरा खान, शिवांगी प्रिया, साक्षी श्रीवास्तव, सुमित कुमार वर्मा, रूपम स्मृति टोपनो, परिधि वर्मा, प्रशांत गुप्ता, अमित आकाश सिन्हा, श्वेता सोनी एवं मीनाक्षी वर्मा ने उप कोषागार तेनुघाट में ट्रेनिंग लिया।

इस दौरान उप कोषागार पदाधिकारी संगीता कुमारी ने न्यायिक पदाधिकारियों को सैलरी कैसे पास होता है। बजट कैसे कंट्रोल होता है। पेंशन कैसे निकलता है। फाइनेंशियल विभाग सहीत अन्य कई सारी जानकारियां दी।

इस दौरान पैनल अधिवक्ता सुभाष कटरियार, वकील प्रसाद महतो, जीवन, हेम लाल यादव, कृष्णा रजक आदि भी मौजूद थे। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *