Advertisement

लातेहार पुलिस के हत्थे चढ़ा टीएसपीसी नक्सली

लेवी वसूलने की फिराक में था नक्सली श्रीकांत गंझू.

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लेवी वसूलने पहुंचे टीएसपीसी (TSPC) के एक नक्सली उग्रवादी को बालूमाथ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफल रहा।

इस संबंध में 27 सितंबर को बालूमाथ थाना परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित कर बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार ने जानकारी दी।

डीएसपी (DSP) ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का सक्रिय उग्रवादी सकेन्द्र गंझू उर्फ श्रीकांत गंझू पिता बिगन गंझू ग्राम लच्छीपुर (दोकर टोला) थाना बालूमाथ निवासी कुछ दिनों से अपने घर के आसपास जंगली क्षेत्रों में छुपकर रह रहा है। वह ठेकेदार, व्यवसायी तथा ईंट-भट्ठा मालिक से रंगदारी वसूलने की फिराक में जुटा है।

सूचना के बाद लातेहार एसपी के निर्देश पर बालूमाथ डीएसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापामारी की गई। छापामारी में टीएसपीसी उग्रवादी श्रीकांत गंझू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डीएसपी के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादी बालूमाथ, चंदवा और हेरहंज थाना क्षेत्र में कई बड़े नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसपर विभिन्न थाना में आधा दर्जन से अधिक कांड दर्ज है।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के रौशन जी के दस्ते का सक्रिय सदस्य है। हाल के दिनों में चंदवा थाना के हद में निंद्रा जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में यह मुख्य आरोपी भी है।

छापेमारी दल में बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कुबेर साव, रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामजी ठाकुर के अलावा सैट 208 के सशस्त्र बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *