Advertisement

कृषि कानून निरस्त होने तक जारी रहेगा संघर्ष – नाना पटोले

मुश्ताक खान/मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि कृषि कानून निरस्त होने तक जारी रहेगा संघर्ष, इसके लिए पार्टी द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) की जन विरोधी नीतियों के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया है। मौजूदा समय में केंद्र की मोदी सरकार ने सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून बनाए हैं। जिसे हम विरोध करते हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने नेताओं से पार्टी को राज्य में फिर से नंबर वन बनाने का अव्हान किया है। मुंबई कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक हुई। यहां पटोले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कई नीतियों के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानूनों को लाया है। पटोले ने कहा कि इन कानूनों के निरस्त होने तक संघर्ष जारी रखने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया है।

उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। पटोले ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की तर्ज पर सख्त कानून का प्रस्ताव पारित किया गया है।

कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी आशीष दुआ, कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, प्रणति शिंदे, उपाध्यक्ष हुसैन दलवई, मोहन जोशी, शिरीष चौधरी, संजय राठौड, रमेश बागवे, प्रज्ञा सातव समेत कई नेता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *