Advertisement

सादगी से मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा पार्टी (Bhajpa Party) के निर्देश पर 25 सितंबर की शाम पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के 10 बूथों ( 246 से 255) में धूमधाम से एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती सादगी से मनाई गई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के विकास, जन कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों को उपस्थित लोगों के समकक्ष रखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय भाजपा नेता मुकेश मिश्रा, देवी दास, वासुदेव महतो, दीपक मिश्रा, नारायण महतो सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।

प्रखंड के अंगवाली, चांदो, चलकरी, खेतको, चांपी,पेटरवार आदि क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *