Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में लगेगा लोक अदालत-एसडीजेएम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 25 सितंबर को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

मासिक लोक अदालत में बिजली विभाग (Electricity Department), उत्पाद विभाग, वन विभाग, बैंक विभाग सहित समझौता के आधार पर छोटे-मोटे अपराधिक मामलों का निष्पादन किया जाएगा। लोक अदालत के लिए चार बेंच का गठन किया गया है।

जिसके पहले बेंच पर जिला जज प्रथम राजीव रंजन, जिला जज तृतीय राजेश सिन्हा एवं अधिवक्ता सुभाष कटरियार, दुसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय अनील कुमार, जिला जज चतुर्थ विशाल कुमार एवं अधिवक्ता वकील महतो, तीसरे बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव एवं अधिवक्ता मो शब्बीर तथा चौथे बेंच पर एसडीजेएम दीपक कुमार साहू, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार एवं अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता रहेंगे। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने दी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *