Advertisement

कैंसर मरीजों के सहयोग में उतरी कार्फ

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। कैंसर के मरीजों के लिए समर्पित कार्फ द्वारा “विश्व रोज़ डे” (World Rose Day) मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कैंसर के मरीजों को बतौर उपहार चेक के साथ गुलाब का फुल भी दिया गया।

ताकि न उम्मीद हो चुके कैंसर रोगियों के जीवन में खुशी कि ज्योत जलाई जा सके। इस अवसर पर अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंसर ऐड एंड रिसर्च फाउंडेशन (कार्फ) द्वारा आयोजित “विश्व गुलाब दिवस”  पर कैंसर रोगियों में बतौर उपहार चेक और गुलाब फुल भेंट किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म निर्माता, लेखक और निर्देशक सिकंदर सय्यद उपस्थित थे। वहीं कार्फ के अध्यक्ष शम्शी मुल्ला और संस्था की सीईओ (CEO) सविता नाथानी के हांथों उपहार का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में महामारी के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। इस कार्यक्रम का एक ही मकसद है, कैंसर पीड़ित परिवारों को यह एहसास दिलाना है कि उनकी इस लड़ाई में वे अकेले नहीं, संस्था भी उनके साथ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *