Advertisement

बिनोद बिहारी महतो के विचारों पर चलने का लिया संकल्प

झारखंड अलग राज्य आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया-नरेश

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के पुरोधा पूर्व सांसद स्व. बिनोद बिहारी महतो की 98 वीं जयंती पर बीते 23 सितंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) उलगुलान द्वारा बोकारो जिला के हद में फुसरो और मकोली मोड़ में रहिवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व बिनोद बिहारी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर नरेश महतो ने बिनोद बाबू की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया। लोगों को पढ़ो और लड़ो का नारा देकर जागरूक किया।

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत महतो ने किया। मौके पर दिगंबर महतो, कृष्णा थापा, मधु पासवान, छोटे लाल गुप्ता, नेपाली कहार, बीरन लोहार, शंभू महतो उर्फ मास्टर जी, गिरधारी महतो, हरेंद्र ठाकुर ,हेमलाल महतो,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *