प्रशाशनिक अनुमति के बिना ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति बेरमो के तत्वाधान में स्व बिनोद बिहारी महतो की जयंती समारोह बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में करगली फुटबॉल मैदान में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन के साथ मनाया गया।
यहां सर्वप्रथम विनोद बिहारी महतो के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लखनलाल महतो व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विनोद महतो ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित विस्थापित नेतागण सीसीएल (CCL) प्रबंधन के नीति के खिलाफ जमकर बरसे। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि विस्थापितों को अपने अधिकार कर लिए हमेशा प्रबंधन के खिलाफ लड़ना पड़ा है।
बिना लड़े अधिकार नही मिलेगा। अध्यक्ष लखनलाल महतो ने कहा कि विनोद बाबू झारखंड के पितामह थे। विस्थापितो के साथ हो रहे अन्याय व शोषण के खिलाफ उन्होंने कई लड़ाई लड़ी। पढ़ो व लड़ो का नारा देकर पूरे झारखंड में आंदोलन चलाकर अगल राज्य हासिल किया।
वे शिवजी समाज की स्थापना कर लोगो को न्याय दिलाने का काम किये। कांशीनाथ केवट ने कहा कि फुटबॉल मैदान का नामकरण किये जाने पर सीसीएल प्रबंधन द्वारा दुष्प्रचार किया गया, जो निंदनीय है।
कार्यकारी अध्यक्ष विनोद महतो ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन विस्थापितो के साथ भेदभाव कर रही है। सीसीएल प्रबंधन की मानसिकता यहां के रैयतों व विस्थापित के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इस ग्राउंड का नामकरण से यहां के माफिया को परेशानी हो रही है।
जबकि फुटबॉल मैदान की जमीन यहां के रैयतों का है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन एक ओर विनोद बाबू को सम्मान करने की बात करते है। वहीं दूसरी ओर यहां के रहिवासियों को चुटी काटने का प्रयास करते है। प्रबंधन अपनी मानसिकता बदले अन्यथा इसका परिणाम भूगतना पड़ेगा।
विनोद बाबू को राज्य के सभी दल सम्मान करते है। उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने नामकरण को लेकर सीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखा हैं। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरजा देवी ने कहा कि झारखंड राज्य स्व बिनोद बाबू के सपनों का परिणाम है। उनके विचार को आत्मसात कर उनके सपनों का राज्य बनाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है।
बताते चलें कि कार्यक्रम को लेकर आयोजन कमेटी की ओर से बेरमो एसडीएम को पत्र के माध्यम परमिशन मांग गया था, परंतु प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी।
कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन की ओर से बेरमो प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट सुरेश भारती व सहायक अवर निरीक्षक राधेश्याम उपस्थित थे।
मौके पर तारकेश्वर महतो, धनेश्वर महतो, सूरज महतो, पंचानन मंडल, बैजनाथ महतो, दशरथ महतो, दीपक महतो, महेंद्र चौधरी, सुरेश महतो, रामेश्वर महतो, जितेंद्र सिंह, राजेश गिरी, दिलीप यादव, चिंतामणि महतो, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, शिवलाल रविदास, वीरेंद्र करमाली आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply