Advertisement

धान और पुआल में लगी भीषण आग,हजारो की क्षति

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiya block) के हद में तुलबुल पंचायत (Tulbul panchayat) के नीम टोला (Neem Tola) में 25 नवंबर को दोपहर लगभग एक बजे 14 रहिवासी किसानों के धान और पुआल में भीषण आग लगने से पुरा फसल जलकर नष्ट हो गया।
रहिवासीयो के अनुसार इसका पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी। आग की घटना से 14 किसानों के पुआल और पुआल के नीचे रखी हुई धान पुरी तरह जल गया। किसानों के कथनानुसार 7 ट्रैक्टर पुआल और 90 क्विंटल धान जल कर नष्ट हो गई।
किसानों ने इसकी सूचना आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ी को दी। मौके पर दमकल पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। नुकसान कम हो इसके लिए किसानों ने भी आग बुझाने के लिए अपने स्तर से कोशिशें की।
इस घटना से स्थानीय रहिवासी राजेंद्र प्रजापति, रतन प्रजापति, राजेश प्रजापति, भीम प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, यदु प्रजापति, किशन प्रजापति, यदु प्रजापति, दसु प्रजापति, मनोज प्रजापति, गजाधर प्रजापति, भीम, रघुनाथ और हरी प्रजापति को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *