
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड (Beef block) शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के ऊपर लगे आरोपों की 25 नवंबर को जांच प्रारंभ कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के ऊपर कई गंभीर आरोप पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह एवं भाकपा राज्य परिषद सदस्य इफ्तिखार महमूद ने प्रधान सचिव एवं निदेशक स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार को दी थी। आरोप के अनुसार गोमियां बीईओ पर शिक्षकों से भयादोहन करने, सरकारी राशि गबन करने सहित प्रताड़ना से एक पारा शिक्षक के निधन होने जैसे गंभीर आरोप पर संबंधित विभाग से जांच की मांग की थी।
इस मामले में जांच के लिए 25 नवंबर को जांच में आये क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मिथिलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि बीईओ के ऊपर लगे आरोपों की जांच कर रहे हैं और जांच कर वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देंगे।
![]()












Leave a Reply