Advertisement

पुलिस ने नौ ट्रैक्टर समेत पांच धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

 ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। गिरिडीह (Giridih) उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा (Rahul kumar sinha) के निर्देश पर एसडीओ (SDO) प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आईएएस सैयद रियाज अहमद, एचडीपीओ अनिल कुमार सिंह गिरिडीह के पचंबा थाना के हद में बलखनजो नदी के पास से 9 ट्रैक्टर बालू जप्त किया। साथ ही मौके से पुलिस ने पांच धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया। (Giridih)
जानकारी के अनुसार 24 नवंबर की सुबह से सभी अधिकारी सशस्त्र पुलिस बल के साथ नदी पहुंचे। इस दौरान जानकारी मिलने पर कई ट्रैक्टर वाले नदी के किनारे से भाग गए या तो नदी नहीं पहुंचे। इस संबंध में प्रशिक्षु आईएएस रियाज अहमद ने कहा कि गिरिडीह उपायुक्त के आदेश पर नदी में छापा मारा गया। जिसमें 9 ट्रैक्टर को पकड़ा गया। साथ ही 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। अहमद ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन अवैध बालू उठाव रोकने के लिए कटिबद्ध है। यह लोग पुल के पास से बालू उठा रहे थे, जो अवैध है। आगे बताया कि जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा पुल के पास नोटिस लगाया गया है, कि पुल के पास बालू उठाव करना वर्जित है। यहां बालू उठाने से खतरा बना रहता है। यहां यह लोग अवैध बालू उठाव कर रहे थे। इसमें 9 ट्रैक्टर एवं पांच लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। जिन्हें जेल भेजा जा रहा है। शक के आधार पर नदी से कुछ अन्य लोगों को भी थाना लाया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *