Advertisement

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन प्रतिभागीगण देवघर रवाना

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। झारखंड पुलिस (Jharkhand police) मेंस एसोसिएशन प्रतिभागीगण चुनाव में समर्थन को लेकर 24 नवंबर को रांची से देवघर (Deoghar) रवाना हो गये हैं।
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन (Men’s Association) के पंचम महाधिवेशन चुनाव हेतु प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार राकेश कुमार पांडेय, सबीलूर रहमान एवं महामंत्री के उम्मीदवार रमेश उरांव के नेतृत्व में पूरी टीम देवघर में पूजा अर्चना कर पूरे राज्य में पुलिसकर्मियों के बीच में जाकर अपनी उपलब्धि एवं आने वाले समय में पुलिसकर्मियों के समस्या के निदान हेतु किए जाने वाले कार्यों को बताने हेतु रांची पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय से अपने सहयोगी साथी के साथ देवघर के लिए प्रस्थान किए। देवघर रवानगी से पूर्व राकेश पांडेय ने कहा कि आने वाले समय में पुलिस कर्मियों को आईपीएस की तरह शिक्षा कोष का लाभ एवं इलाज का लाभ वेतन मद से दिलाने के लिए पूरी टीम संघर्ष कर सिपाही हवालदार को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का काम करेगा। पांडेय के अनुसार टीम आगामी 25 नवंबर को सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण देवघर में पूजा अर्चना करेगा। पूरे राज्य भ्रमण के बाद पंचम अधिवेशन आगामी 14 से 17 दिसंबर तक देवघर जिला में संपन्न होना है। जिसमें पुरी टीम भाग लेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *