Advertisement

अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष के समक्ष की पूजा

अक्षय नवमी के अवसर पर 23 नवंबर को महिलाओं ने आंवला वृक्ष के समीप पूजा अर्चना का परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
अक्षय नवमी का महत्त्व शास्त्रों (Importance scriptures) के अनुसार उत्तम माना गया है ।इस पर्व को लेकर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चास, बोकारो, चन्दनकियरी, पेटरवार, गोमियां, बोकारो थर्मल, कथारा, जारंगडीह, बेरमो, चंद्रपुरा, दुग्दा समेत लगभग सभी क्षेत्र की महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की तथा आंवला वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधा। साथ हीं वृक्ष की परिक्रमा कर पेड़ के नीचे भोजन ग्रहण किया।
शास्त्रों में बताया गया है कि अक्षय नवमी के दिन यदि महिलाएं आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना कर सभी नियमों का पालन करती है तो उन्हें हजारों यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *