Advertisement

सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर में दिया गया सेवाओं का लाभ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर मंडल के अंबेडकर नगर डोम टोला में 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे आयोजित शिविर में सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रवासी सह जिप सदस्य प्रह्लाद महतो एवं मंडल प्रभारी आशित बनर्जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने की, जबकि संचालन महामंत्री रामचरण महतो ने किया।

कसमार प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ नवाब के निर्देशानुसार शिविर में डॉ संतोष कुमार, डॉ मानस कुमार, डॉ कविता टाइगर एवं डॉ ममता कुमारी ने अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान की। चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे रहिवासियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस अवसर पर मंडल प्रवासी प्रह्लाद महतो ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनों तक पहुंचाना आवश्यक है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है। मंडल प्रभारी आशित बनर्जी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदो तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

इस तरह के शिविरों से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को काफी लाभ मिलता है। मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है। निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से क्षेत्र के रहिवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महामंत्री रामचरण महतो ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंदो को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। स्थानीय रहिवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा। महामंत्री अनीश कुमार जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर गरीब एवं जरूरतमंदो के लिए काफी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

शिविर के आयोजन में सुरेंद्र महतो, भवानी प्रसाद मुखर्जी, कैलाश महतो, चंचला देवी, मनोहर महतो, अनीश कुमार जायसवाल, सुरेश कालिंदी, प्रफुल्ल कुमार महतो, ममता देवी, शिवानी वाला, दिनेश महतो, गजानन महतो, कमल दास, अशोक डोम, कुडू डोम, मीडिया प्रभारी अमूल्य कुमार डोम, दिनेश करमाली, अभय कुमार जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *