विद्यालय परिसर में बापू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेशों को याद किया गया। संपूर्ण विश्व आज इस दिन को संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। बापू ने अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर ब्रिटिश साम्राज्य को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया, जिसके राज में कभी सूर्य अस्त नहीं होता था।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन और उनके विचार संपूर्ण मानव जाति के लिए सर्वदा अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि बापू ने हमें सिखाया कि अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर दुनिया की सबसे बड़ी ताकत को भी झुकाया जा सकता है। आज के समय में महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना केवल आसपास की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों की पवित्रता और मानसिक स्वच्छता से भी जुड़ा है। कहा कि हमारे विद्यार्थियों को बापू के उच्च आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में उतारते हुए एक सशक्त, समृद्ध और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
गांधी जयंती समारोह के सफल आयोजन एवं निष्पादन में वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, बी. के. दसौंधी, राकेश रंजन, असित कुमार गोस्वामी, डॉ टी. एम. पाठक, रितेश कुमार, एस. के. सिंह, आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, अमरनाथ यादव, विमलेश कुमार, विकास कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, संगीत कुमार, शिव प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, ओंकार मिश्रा, अश्विनी कुमार आदि तमाम शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply