Advertisement

कुएं में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत

कुएं में डूबने से युवक की मौत                                              विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां थाना (Beef station) के हद में साड़म बाजार (Sadm market) निवासी महेंद्र पाल के 32 वर्षीय पुत्र अमित प्रसाद की कुएं में डूबने से मौत हो गयी (Died by drowning in a well)  । घटना 18 नवंबर की रात्री की बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि साड़म बाजार रहिवासी महेंद्र पाल के 32 वर्षीय पुत्र अमित प्रसाद का अपने पड़ोसी रमाकांत प्रसाद से जमीन का विवाद चल रहा था। दोनो पक्षों में अक्सर कहा सुनी होती रहती थी। बीते 18 नवंबर की रात घटना की पुनरावृति हुई। बताया जाता है कि नशे में अमीत अपने पड़ोसियों को गाली गलौज करने लगा। परेशान होकर पड़ोसी ने 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सुनकर नशे में धुत्त युवक अपने घर के पीछे की ओर भागने लगा। आशंका जताया जा रहा है कि नशे में होने के कारण वह संभाल नहीं सका और कुएं में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया शोभा देवी एवं गोमियां थाना प्रभारी विनय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल करते हुए, काफी खोजबीन की पर युवक नहीं मिला। आशंका जताते हुए लोगों ने कुएं में झगर डालकर देखा तो युवक का शव फस गया। मुखिया शोभा देवी के सहयोग से मध्य रात्रि में ही शव को बाहर निकाला गया और 19 नवंबर को गोमियां पुलिस कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में मृतक की पत्नी सुषमा देवी ने पड़ोसी रमाकांत प्रसाद सहित अन्य चार लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है। उसके अनुसार भूमि विवाद के कारण पड़ोसी के साथ उसके पति का हमेशा झगड़ा झंझट होता रहता था। गत 18 नवंबर की रात भी वही हुआ जिससे वह तनावग्रस्त हो गया और कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में कांड क्रमांक-122/20 भादवी की धारा 306/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *