रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह बाजार में गुम हुआ मोबाइल को पुलिस ने शिकायत मिलने के महज एक घंटे के अंदर खोजकर उसके मालिक को सौंप दिया। घटना 14 सितंबर की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार नावाडीह थाना क्षेत्र रहिवासी महेश कुमार का मोबाइल बाजार में कहीं गुम हो गया था। मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने नावाडीह थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे के अंदर पुलिस ने गुम मोबाइल बरामद कर महेश को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर महेश काफी खुश हुए और नावाडीह थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए साधुवाद दिया। नावाडीह पुलिस की इस तत्परता और सक्रियता की स्थानीय रहिवासियों ने भी सराहना की है।
![]()













Leave a Reply