Advertisement

गणेश पूजा कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। विघ्नहर्ता श्रीगणेश पूजा के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में पूर्व विधायक शामिल हुए। कलश यात्रा में कई गणमान्य एवं सैकड़ो युवतियों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया मोड़ स्थित काली मंदिर के समीप तीन दिवसीय गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा प्रारंभ होने से पहले 14 सितंबर को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। बताया जाता है कि कलश यात्रा गोमिया मोड़ से होकर भगत अहरा तालाब पहुंची। यहां पंडित द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा पाठ कर जल को लेकर पूजा पंडाल में कलश को स्थापित किया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि भगवान श्रीगणेश विघ्नहर्ता है। क्षेत्र के रहिवासियों की मंगल कामना के लिए उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से कामना की। साथ हीं कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहता है। विचारों में शुद्धि आती है। इस तरह के आयोजन से आमजनों के मन में भक्ति भावना बढती है। मौके पर विपिन नायक, आदित्य पाडेय, दुलाल साव, किशोर साव, बसंत जयसवाल, बंटी पासवान, प्रमोद स्वर्णकार, सत्यम जयसवाल, निकु, हर्ष जयसवाल, पवन कुमार सहित पूजा कमेटी के दर्जनों सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *