
कोविड-19 पर भारी दीपावली
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकार)। गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत (Palihari giridih panchayat) में इस वर्ष कोविड-19 पर भारी लगने लगा है दीपावली पर्व।
जानकारी के अनुसार धनतेरस (Dhanteras) के अवसर पर 12 नवंबर की संध्या गोमियां (Gomiya) में इस दीप उत्सव में कोविड-19 का असर देखने को नहीं मिला। रहिवासी उत्साह पूर्वक बाजार में निकले और खरीदारी की। ग्राहकों से बाजार की रौनक बढ़ी। बाजारों की रौनक देखकर ऐसा लगता है मानो इस क्षेत्र में कोविड-19 कभी आया ही नहीं। कोरोना महामारी कब आया और कब चला गया। रहीवासियों का उत्साह देखकर पता ही नहीं चला। ज्ञात हो कि कोविड-19 का असर अभी गया नहीं। जबकि लोग बिना एहतियात के बाजारों में घूम रहे हैं, जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आज जिस दौर से देश गुजर रहा है, वह काफी नाजुक है। इसके लिए जागरूक रहना बहुत ही आवश्यक है।
![]()












Leave a Reply