Advertisement

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी सवार महिला को किया घायल

अनियंत्रित कार की ठोकर से घायल महिला अस्पताल में भर्ती 
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। सिटी थाना क्षेत्र से महज कुछ ही दूरी पर लेक रोड में 8 नवंबर (November) को नशे में धुत्त तेज रफ्तार कार चालक ने एक स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको स्थानीय रहवासियों ने तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने कार और स्कूटी को जप्त कर थाने ले गई है।
इस घटना के बाद मौके पर लोगों का भीड़ लग गया। स्थानीय रहवासियों के अनुसार कार पर सवार लोग तेजी से राम मंदिर की ओर आ रहे थे। इस बीच पीछे से स्कूटी सवार को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे रेलिंग में जा चढ़ी। इधर कार की ठोकर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार के अनुसार घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच वाहनों को जप्त कर लिया गया है और महिला को ईलाज हेतू अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
रहिवासियों के अनुसार कार पर सवार सभी लोग शराब का नशे में धुत्त थे। कार के अंदर शराब की बोतल और गिलास भी रखा था। जिसे कार सवार लोगों ने घटना के तुरंत बाद हटा दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *