अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहा था जिस्मफरोशी का अवैध धंधा
प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा के एक फ्लैट में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा करने का दावा किया है। मामले में 2 महिला सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पति पत्नी बनने का ढोंग कर एक महिला और पुरुष सेक्स रैकेट चला रहे थे। जिस्मफरोशी का अवैध धंधा रांची के अरगोड़ा इलाके में स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहा था। गिरफ्तार युवतियों में एक जमशेदपुर और एक पलामू के रहनेवाली है।
![]()












Leave a Reply