Advertisement

आजसू नेता राजेंद्र महतो की असामयिक निधन से शोक की लहर

एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। आजसू नेता सह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो की 5 नवंबर को असामयिक निधन हो गया। महतो कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में इलाजरत थे। महतो पूर्व से हृदय रोग से ग्रसित थे। हाल ही में हुए बेरमो उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी योगेशवर महतो बाटुल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बेरमो भी गए थे। उन्होंने कथारा व् बोकारो थर्मल में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ मंच भी साझा किया था। महतो के असामयिक निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
ज्ञात हो कि बोकारो के कद्दावर नेता समरेश सिंह के भाजपा छोड़ने के बाद राजेंद्र महतो ने भाजपा को बोकारो में फिर से खड़ा करने का काम किया था। राजेंद्र महतो ने झारखंड आम चुनाव में आजसू के टिकट से बोकारो विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। महतो के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में गिरिडीह के पूर्व सांसद रबींद्र कुमार पांडेय, कांग्रेस नेता कुमार जयमंगल सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, बसपा नेता लालचंद महतो, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, भाजपा नेता लक्ष्मण नायक, बोकारो जिला भाजपा अध्यक्ष भरत यादव, मनोज तिवारी, संजय प्रसाद, धनेश्वर महतो आदि शामिल है।
कार्यालय संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *