Advertisement

 जिले मे चलने वाले योजनाओं व कार्यों को ससमय करें पुरा-उपायुक्त

दिशा की बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)(Jharkhand)। देवघर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा बाइट 20 अगस्त को सम्पन्न जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में दिए दिशा-निर्देशों के अनुपालनार्थ हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन 5 नवंबर को समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त जसीडीह स्टेशन, मधुपुर स्टेशन के सौंदर्यीकरण, मधुपुर-हंसडीहा रेल लाइन निर्माण कार्य, देवघर, मधुपुर, नावाडीह में बन रहे रेलवे ब्रिज आदि कार्यो के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। साथ हीं संबंधित अधिकारी को निदेशित किया कि जल्द से जल्द सारे कार्यो को पूर्ण करते हुए कार्य प्रगति का रिपोर्ट जिला में भी संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराये।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा भू-अर्जन से संबंधित, डीएमएफटी, सिचाई/कृषि विभाग, विद्युत विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड, शिक्षा विभाग, नगर निगम देवघर, नगर परिषद मधुपुर, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वक्षता विभाग, सामाजिक सुरक्षा एवं संबंधित विभागों द्वारा पूर्व में दिए निदेशों के अलोक में किये गये कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। साथ हीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सारे कार्यो का निष्पादन जल्द से जल्द गुणवतापूर्ण तरीके से कराएं। कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में उपविकास आयुक्त संजय कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता चंद्रभूषण प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद सिंह, वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र पी.के. सनिग्रही, जिला योजना पदाधिकारी मिथलेश कुमार झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी माधुरी कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकरी अनिता कुजूर, जिला कार्यपालक दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यालय संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *