Advertisement

पत्नी ने कहा पति का अपहरण हुआ, पुलिस बरामदगी पर कहा अपहरणकर्ता व् पति दोस्त

चीरा चास थाना में छह घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामा का हुआ पटाक्षेप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चिरा चास में बीते 30 जुलाई की सुबह एक जूनियर इंजीनियर के अपहरण की घटना का पटाक्षेप देर रात चीरा चास थाना परिसर में हो गया। छह घंटे तक पुलिस महकमा में हड़कंप मचा रहा।

बताया जाता है कि जूनियर इंजीनियर की पत्नी ने ही पुलिस को अपने पति राम सुंदर दास की अपहरण की सूचना दी थी। अपहरणकर्ता में बोकारो के सेक्टर तीन रहिवासी अनिल सिंह का नाम बताया गया, जिसपर पुलिस रेस हो गई और सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए जूनियर इंजीनियर दास को न्यायालय परिसर से बरामद कर लिया। शुरुआती आरोपों में कहा गया था कि अनिल सिंह ने राम सुंदर दास को घर में बंधक बनाकर ले गया था।

बताया जाता है कि कथित अपहरण की घटना की शुरुआती जानकारी राम सुंदर दास की पत्नी ने पुलिस को दी। पत्नी का कहना था कि उसने पति से फोन पर संपर्क किया था पर बात नहीं हुई, जिसके बाद वह चिरा चास थाना पहुंची और आरोप लगाया कि पति को अनिल सिंह ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर न्यायालय परिसर में मौजूद राम सुंदर दास को खोज निकाला। दास कथित आरोपी अनिल सिंह के साथ ही कोर्ट में मिला।

चीरा चास थाना लाने पर सभी को थाने के अंदर तीन घंटे तक रखा गया। इसके बाद बाहर आकर दास की पत्नी ने बयान बदल दी। उसने कहा कि अनिल और उसके पति के बीच संबंध दोस्ती का है और अपहरण का आरोप सही नहीं है।
थाना प्रभारी ने शुरुआती तौर पर बयान देने में हिचक दिखाई, पर वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद औपचारिक बयान देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि मामला अभी जांचाधीन है और कानून को हाथ में लेना सही नहीं है। जब मीडिया कर्मियों ने आरोपित अनिल सिंह से बात करने की कोशिश की तो वह बातचीत से बचते नजर आए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर मामला क्लियर नहीं है, इसलिए सटीक स्थिति सामने आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *