प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज ने भविष्य निधि से काटी गई राशि भुगतान में तालमटोल का आरोप लगाया है।
झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज तेनुघाट के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने एक पत्र प्रेषित कर बताया कि कार्यपालक अभियंता द्वारा कार्यभारित स्थापना में कार्यरत उपेंद्र मांझी नलकूप खलासी के मासिक वेतन से सामान्य भविष्य निधि में अंशदान के रूप में वर्ष 1981 से 1986 तक काटी गई राशि का भुगतान करने के बजाय टालमटोल की नीति अपनाकर अनावश्यक पत्राचार कर ब्याज की राशि का बोझ विभाग पर डाला जा रहा है।
ज्ञात हो कि नलकूप खलासी मांझी बीते 31 दिसंबर 2020 को ही सेवानिवृत हो चुके हैं। मांझी द्वारा सेवा काल से आज तक अपने भुगतान के लिए अनुरोध किया जा रहा है। परंतु कार्यपालक अभियंता द्वारा अनावश्यक पत्राचार कर टालमटोल किया जा रहा है जो उचित नहीं है। इसलिए झारखंड पेंशन कल्याण समाज अनुमंडल शाखा बेरमो तेनुघाट इस पत्र के द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड रांची के मंत्री से अनुरोध किया है कि मंत्री अपने स्तर से आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यथाशीघ्र अदयतन ब्याज सहित भुगतान करने की दिशा में कार्रवाई करें। अन्यथा बाध्य होकर भुगतान हेतु न्यायालय की शरण लेना पड़ेगा।
![]()













Leave a Reply