Advertisement

मठटोला पेटरवार रहिवासी 107 वर्षीय बुजुर्ग नुनुचंद महतो का निधन, क्षेत्र में शोक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार पंचायत के मठ टोला रहिवासी नूनू चंद महतो का एक अगस्त को 107 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवन के 107 वर्ष और सात माह पुरा करने के बाद अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय महतो के निधन की खबर से मठ टोला सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने सरल स्वभाव, सामाजिक व्यवहार और अनुभवों के लिए क्षेत्र में सम्मानित थे। उनके निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल एवं धैर्य दें। सभी ने उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे।

मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, सुधीर कुमार सिन्हा, शांतिलाल जैन, असित बनर्जी, ब्रजेश कुमार मिश्रा, संजय सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय, रितेश कुमार सिन्हा, संटू सिंह सहित काफी सख्या में रहिवासियों ने दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *