Advertisement

रोटरी क्लब चास का 25वां पदस्थापना सेवा संकल्प के साथ सम्मान समारोह

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में रोटरी क्लब चास का 25वां पदस्थापना समारोह 23 जुलाई को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन व निष्णा रस्तोगी की गणेश वंदना से इसकी शुरुआत की गयी।

रोटरी क्लब के स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि पीडीजी संजीव ठाकुर ने रोटरी के सेवा मूल्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने योजनाएं साझा की। श्वेता रस्तोगी ने पिछले कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया। पूजा बैद ने क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट पर जोर दिया, जबकि राजन गंडोत्रा ने सर्विस आवोभ सेल्फ की भावना समझाई। सिद्धार्थ पारख ने 25 वर्षों की यात्रा बताई। मौके पर स्मारिका का विमोचन किया गया तथा संस्थापक सदस्य सम्मानित किए गए। पियूष राज को सीए बनने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महेश केजरीवाल, निरूपमा सिंह, प्रियदर्शी जरूहार, संजय बैद्य, नरेंद्र सिंह, बिनय सिंह, मनोज चौधरी, विपिन अग्रवाल, कमल तनेजा, संजय रस्तोगी, चनप्रीत सिंह, धनेश बंका, शैल रस्तोगी, पूर्वी केजरीवाल, ज्योति अग्रवाल, अर्चना सिंह, पूनम अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मनप्रीत कौर, कविता मल्लिक, ऊषा कुमार, हरबंस सिंह, अमन मल्लिक सहित कई सदस्यगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *