Advertisement

डीपीएस बोकारो में शिक्षकों का एआई आधारित शिक्षण तकनीक सीबीएसई कार्यशाला

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण पद्धति को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से 11 जुलाई को डीपीएस बोकारो में शिक्षकों के लिए एकदिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।

सीबीएसई पटना उत्कृष्टता केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का विषय कक्षा शिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता रहा। इसमें विद्यालय के अनेक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एआई के प्रभावी प्रयोग की जानकारी प्राप्त की।

रिसोर्स पर्सन के रूप में संजय कुमार सेनापति और दिव्या पांडेय उपस्थित रहीं। सेनापति ने शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। वहीं दिव्या पांडेय ने पारंपरिक और आधुनिक शिक्षण प्रणाली की तुलना करते हुए एआई को कक्षा शिक्षण को सरल, रोचक और प्रभावशाली बनाने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने तकनीकी विकास के क्रम में एआई की भूमिका और उसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने कहा कि एआई डिजिटल युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जिसका संतुलित उपयोग शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बना सकता है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *