प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकरो)। भारत चुनाव आयोग के निर्देश एवं बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त के आदेश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रपत्र को जागरूकता से लबरेज होकर चौक चौराहो पर हीं भरने में मशगुल हैं।
मतदाता अपने बीएलओ से एसआईआर प्रपत्र प्राप्त कर पर्याप्त जगह नहीं मिलने पर मंदिर परिसर या चौक चौराहे पर भरने का कार्य करते देखे जा रहे हैं।
यह दृश्य 11 जुलाई का है। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा के गांव अंगवाली उत्तरी पंचायत के मंडपवारी चौक स्थित श्रीहरिमंदिर प्रांगण में स्थानीय मतदाता सह सीसीएल कर्मी सुबल दत्ता, फुसरो स्थित अपने सीसीएल आवास से आकर अपना व पारिवारिक सदस्यों का प्रपत्र समाजसेवी शशि ठाकुर द्वारा भरवाते देखे गये। उक्त का बीएलओ पिंकी देवी आंगनबाड़ी सेविका है। पेटरवार प्रखंड के 23 पंचायतों में 13 पंचायत गोमिया विधानसभा क्षेत्र में आता है तथा दस बेरमो विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है।

गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड के सभी पंचायतों को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ अशोक राम नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि बेरमो विधानसभा में पड़ने वाले दस पंचायतों का नेतृत्व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष कुमार महतो कर रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने भी पूरे जिले में एसआईआर को लेकर सख्त कदम उठाए हैं।
![]()













Leave a Reply