Advertisement

मानिका व् सिंदरी विधायक का प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में भव्य स्वागत

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड विधानसभा सदाचार समिति के सभापति एवं मानिका विधायक रामचन्द्र सिंह, सदस्य एवं सिन्दरी विधायक चन्द्र देव महतो का पश्चिमी सिंहभूम जिला भ्रमण के दौरान नोवामुंडी से लौटने के क्रम में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में भव्य स्वागत किया गया। जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु एवं सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त का 11 जुलाई को भव्य स्वागत किया।

मौके पर जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी रघुनाथ राउत, रंजन गोप, आफताब आलम, मंडल अध्यक्ष मथुरा लागूरी, मुजाहिद हुसैन, इकबाल अहमद, रंजीत गगराई, रोशन पान, हरीश पान, सरफराज आलम, लोकनाथ पान, प्रदीप प्रधान, संतोष नाग मुंडा, मोरन सिंह केराई, साबित्री जेराई, सानमती सिंकु, बेलमती बोबोंगा, परिता हेम्ब्रम, सरस्वती हेम्ब्रम, विजय गुप्ता, जीतेंद्र पान, पप्पू अहमद, शमशाद आलम, मंगल सिंह लागुरी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *