Advertisement

नशा मुक्ति को लेकर केबी कॉलेज बेरमो द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के बी कॉलेज बेरमो के एनएसएस ईकाई एवं निषिद्ध मादक पदार्थ सेल के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत को लेकर 24 जून को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई एवं निषिद्ध मादक पदार्थ सेल के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश में कथारा क्षेत्र सहित जारंगडीह में नशे के विरुद्ध तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति जनचेतना लाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त व स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। युवाओं, आम जनता को ड्रग्स और नशीले पदार्थों के नुकसान के बारे में बताया गया। बैनर पर हस्ताक्षर करवाकर आमजनों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का शपथ दिलाया गया। हस्ताक्षर अभियान का आज समापन हो गया।

ज्ञात हो कि बीते माह 31 मई से विश्व तंबाकू निषेध दिवस से ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। इस क्रम में बीते 10 जून से विभिन्न चरणों में कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा। इसकी रिपोर्टिंग झारखंड सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर भी की जा रही है।
हस्ताक्षर अभियान के अंतिम दिन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार समेत एनएसएस के स्वयं सेवकों राजीव कुमार बाउरी, दीपक कुमार प्रजापति, सोनू कुमार शर्मा आदि की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *