प्रहरी संवाददाता/बोकारो। जनजागरण को लेकर 24 जून को बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के बस्तेजी स्कूल प्रांगण के समीप बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मदन किस्कू ने की।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के चास प्रखंड के अंतर्गत प्रस्तावित छः पंचायत बैद्यमारा, उत्तरी महुआर, दक्षिणी महुआर, महेशपुर, कुंडौरी तथा पंचौरा में पंचायती राज व्यवस्था में शामिल करने के लिए गांव गांव में जनजागरण बैठक का प्रक्रिया चल रहा है। इसी के कड़ी बस्तेजी में बैठक की गयी।
बैठक में विस्तार पूर्वक विनोद रॉय एवं संतोष मुर्मू ने ग्रामीणों को अवगत कराया। मुर्मू ने कहा कि आगामी 2027 में पंचायती राज चुनाव होने के लिए सरकारी रूप से तैयारी चल रहा है। इसी के कड़ी में अगर समय रहते छः पंचायत का अधिसूचना एवं गजट सरकार आदेश नहीं देती है तो उनका जीवन नरक की तरह हो जाएगा, जो कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भीम रजक ने कहा कि बीते 16 मार्च को राज्य के पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, बोकारो विधायक श्वेता सिंह एवं चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, सरकार के सचिव पंचायती राज विभाग, सचिव भूमि एवं राजस्व विभाग, बोकारो के उपायुक्त एवं उच्च स्तरीय अधिकारी पदाधिकारी की उपस्थिति में बैठक की गयी थी। कहा कि उक्त बैठक में विधायक गण द्वारा बताया गया था कि बैठक सकारात्मक हुई। जल्द ही पंचायती राज व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में पंचायती राज व्यवस्था के लिए अधिसूचना एवं गजट सरकार जल्द से जल्द आदेश दे।
बैठक में कहा गया कि जनजागरण अभियान में उत्तरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने राज भवन जाने के लिए पैदल मार्च भी करेंगे। बैठक में ग्रामीण गणेश डे, संतोष सिंह, अरविंद कुमार, मोहन मांझी, विनोद राय, चौहान महतो, हाजी इसहाक अंसारी, इम्तियाज अंसारी, सुरेंद्र महतो, आनंद मांझी, मोतीलाल मांझी, सोहन मुर्मू, पुरनी देवी, बहामुनि देवी, संगीता कुमारी, बिजला देवी, सोनिया कुमारी, हीरामुनि देवी, पानमति देवी, अनीता देवी, मीनू देवी, सावित्री देवी, धनी देवी, अनीता देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply