Advertisement

बोकारो में कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट व् सुरक्षा मानकों की जांच

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो नगर के हृदयस्थली सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का 24 जून को सिटी डीएसपी के नेतृत्व में फायर ऑडिट सह औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त जांच टीम में झारखंड अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी शामिल थे।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के कई कोचिंग संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास द्वारों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की गहन जांच की गई। साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में छात्रों की सुरक्षित निकासी व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया गया। जांच के दौरान कुछ संस्थानों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं। इन कमियों की विस्तृत जांच झारखंड अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है, जिसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बोकारो पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने सभी कोचिंग संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने, अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *