रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर छह थाना क्षेत्र के पांडेय पुल के समीप स्थित धोबी मोहल्ला एवं झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में थाना प्रभारी संगीता कुमारी के नेतृत्व में 24 जून को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्थानीय रहिवासियों से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि नशा इंसान उसके परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी प्रकार की नशा संबंधी गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। बताया जाता है कि अभियान के दौरान उपस्थित जनों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। पुलिस के अनुसार भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर आमजनों को नशे के प्रति सचेत किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply